📜*लोटस इंटरनेशनल स्कूल बंगरेड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा कीर्तिमान..*
बंगरेड। लोटस इंटरनेशनल स्कूल, बंगरेड के 9 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने 17वीं ओपन नेशनल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में कबड्डी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अनुकरणीय प्रदर्शन किया..!
🍁राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अतुलनीय प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनकर द्वितीय स्थान के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त किया !
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच लोटस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए शानदार उपलब्धि प्राप्त की !
प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान पूर्व विधायक श्री मुरलीजी मोरवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रवीण जी बिलाला, एडवोकेट श्री निलेश जी शर्मा एवं एडवोकेट श्री भारत सिंह जी राजावत सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे !
विद्यालय के चेयरमैन श्री जितेंद्र सिंह राजावत ने खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि लोटस ग्रुप के साथ ही पूरे बड़नगर क्षेत्र के लिए भी है ! इसमें विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर श्री मनोज जी प्रजापत(कोच) का अतुलनीय योगदान रहा है !
संस्थाध्यक्ष श्री कमलसिंह जी राजावत,प्राचार्य सुश्री ललिता जी भाटिया एवं समस्त स्टॉफ ने हर्ष व्यक्त कर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की..!
…
