*ब्रेकिंग न्यूज | मिर्जापुर*
*मिर्जापुर (चुनार)।* चुनार थाना क्षेत्र से मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय सभासद किशन मोदनवाल और उनके साथियों ने घर में घुसकर एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि इस दौरान परिवार की एक लड़की के साथ भी मारपीट की गई।
पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना के बाद वे न्याय के लिए थाने पहुंचे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
*पीड़ित पक्ष का क्या कहना है?*
पीड़ित परिवार का कहना है कि जिस बेटी के इलाज के लिए उन्होंने अपनी जमीन / खेत तक बेच दिया था, आरोप है कि दबंगों ने उसी लड़की को भी नहीं बख्शा। इलाज के लिए खेत बेचने वाला परिवार अब न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
परिजनों ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले संबंधित सभासद का पुलिस से झड़प का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
*बड़ा सवाल*
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सभासद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? क्या रसूख के आगे कानून बेबस है या पुलिस किसी दबाव में है?
फिलहाल पीड़ित परिवार ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं। यह समाचार पीड़ित परिवार के आरोपों के आधार पर है। मामले में पुलिस जांच जारी है।
