🚨 BREAKING NEWS | अनूपपुर
अनूपपुर में मवेशी तस्करी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार
बांधवाटोला से छत्तीसगढ़ भेजे जा रहे थे मवेशी, 3 भैंस बरामद
अनूपपुर के कोतमा थाना क्षेत्र में मवेशियों को दूसरे राज्य ले जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बांधवाटोला गांव से तीन भैंस बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, मवेशियों को झींक बिजुरी ले जाकर वहां से ट्रक के जरिए बाहर भेजने की बात पूछताछ में सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टेकटा टोला निवासी जुगलू सिंह गोंड के रूप में हुई है।
बरामद तीनों भैंसों की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है। 🔴 पांच अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज
पुलिस ने जुगलू सिंह गोंड के अलावा बबलू जोगी, आरिफ खान, ललुआ जायसवाल, रघुवर साहू और बाबूराम के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि झींक बिजुरी निवासी आरिफ खान मवेशियों को जिला पार कराने के बदले प्रति मवेशी 400 रुपये देता था।
पुलिस के मुताबिक, इससे पहले जैतहरी थाना क्षेत्र में भी मवेशियों को लेकर कार्रवाई हो चुकी है। मामले में पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
संवाददाता: संजय सिंह
अखंड भारत न्यूज़
#BreakingNews #Anuppur #Kotma #CattleSmuggling #MadhyaPradesh #AkhandBharatNews #SanjaySingh #CrimeNews
