🚨 BREAKING NEWS | अनूपपुर
पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
चचाई थाना क्षेत्र में सी चौराहा–शारदा मंदिर के पास बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसा। 31 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता बाइक से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे।
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का पिछला पहिया राजेंद्र के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संबंधित वाहन की तलाश कर रही है।
राजेंद्र शहडोल जिले की रिलायंस कंपनी में काम करते थे और परिवार के लिए दो बहनों के अकेले भाई व मुख्य सहारा थे। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है।
संवाददाता: संजय सिंह
अखंड भारत न्यूज़
#BreakingNews #Anuppur #RoadAccident #AnuppurNews #Chachai #MadhyaPradesh #AkhandBharatNews #SanjaySingh
