मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची एक छात्रा की जानराजेश कुमार, पुंछ मेंढर: आज पुंछ की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी सीएमओ) डॉ. रूबी नाज़ भट्टी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम (फैमिली वेलफेयर प्रोग्राम) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियोखदान प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद खदान कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई,,,बड़वानी सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई।ग्राम तलवाड़ा डेब में क्षत्रिय मारु समाज तीन परगना की बैठक आयोजित।बड़वानी बेस्टेंड की शराब दुकान पर खुलेआम लुटअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालाबड़वानी ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची एक छात्रा की जानराजेश कुमार, पुंछ मेंढर: आज पुंछ की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी सीएमओ) डॉ. रूबी नाज़ भट्टी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम (फैमिली वेलफेयर प्रोग्राम) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियोखदान प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद खदान कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई,,,बड़वानी सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई।ग्राम तलवाड़ा डेब में क्षत्रिय मारु समाज तीन परगना की बैठक आयोजित।बड़वानी बेस्टेंड की शराब दुकान पर खुलेआम लुटअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकाला
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा ग्रामीण मंडल सिंघाना की कामकाजी बैठक

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। :-भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सिंघाना की कामकाजी बैठक मां हरसिद्धि मंदिर सभा हाल में संपन्न हुई बैठक का शुभारंभ पितृ…

भाजपा ग्रामीण मंडल सिंघाना की कामकाजी बैठक
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। :-भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सिंघाना की कामकाजी बैठक मां हरसिद्धि मंदिर सभा हाल में संपन्न हुई बैठक का शुभारंभ पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया इसके पश्चात वंदे मातरम् का सामूहिक गान हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि वक्ता भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, मंडल प्रभारी श्री राम पाटीदार एवं भाजपा सिघाना मंडल अध्यक्ष प्रकाश पांडे उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि ‘सेवा, संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस केवल औपचारिक कार्यक्रम न होकर प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए जिम्मेदारी और अवसर का विषय है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता यह भाव रखें कि “पार्टी मेरी है और प्रधानमंत्री मेरे हैं।” संगठन द्वारा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी, सक्रियता एवं आत्मीयता के साथ सफल बनाएं।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी श्रीराम पाटीदार ने मंडल की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी ‌‌मंडल अध्यक्ष प्रकाश पांडे ने भाजपा ग्रामीण मंडल सिंघाना में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

उक्त जानकारी सिंघाना मंडल मीडिया प्रभारी दिनेश पटेल ने बताया कि बैठक में नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारी मोर्चा मंडल अध्यक्षों का स्वागत सम्मान किया बैठक में भाजपा सिंघाना ग्रामीण मंडल मोर्चा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री मुरली पाटीदार ने किया आभार पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय राठौर ने किया