मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दिल्ली 11 वर्ष के बच्चे को छुड़वाया गया, अखंड भारत लाइव न्यूज़ का असरपचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघसिक्षक दिवसहमीरपुर :पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर में गंभीर चोट,पति को देखने अस्पताल जा रही महिला से भी मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीरहमीरपुर :गाय से टकराई बाइक, एक युवक गंभीर घायल तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवक, एंबुलेंस का नंबर नहीं लगने का आरोपसिक्षक दिवससिक्षक दिवसजोगता थाना अंतर्गत जोगियापट्टी में कथित अवैध लोहा गोदामों की जांच की मांग*दिल्ली 11 वर्ष के बच्चे को छुड़वाया गया, अखंड भारत लाइव न्यूज़ का असरपचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघसिक्षक दिवसहमीरपुर :पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर में गंभीर चोट,पति को देखने अस्पताल जा रही महिला से भी मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीरहमीरपुर :गाय से टकराई बाइक, एक युवक गंभीर घायल तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवक, एंबुलेंस का नंबर नहीं लगने का आरोपसिक्षक दिवससिक्षक दिवसजोगता थाना अंतर्गत जोगियापट्टी में कथित अवैध लोहा गोदामों की जांच की मांग*
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :गाय से टकराई बाइक, एक युवक गंभीर घायल तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवक, एंबुलेंस का नंबर नहीं लगने का आरोप

मौदहा (हमीरपुर)। बिवार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब सात बजे बिवार-शायर मार्ग पर बीहड़ कुआं के पास एक बाइक अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल…

हमीरपुर :गाय से टकराई बाइक, एक युवक गंभीर घायल तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवक, एंबुलेंस का नंबर नहीं लगने का आरोप
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। बिवार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब सात बजे बिवार-शायर मार्ग पर बीहड़ कुआं के पास एक बाइक अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बिवार निवासी ललित कुमार कुशवाहा अपने साथी अनिल कुमार कुशवाहा निवासी करगांव के साथ बाइक से बिवार से मौदहा की ओर जा रहे थे।

बताया गया कि दोनों ललित कुमार के ससुर की तेरहवीं में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान शायर गांव के बीहड़ कुआं के पास बाइक सड़क पर आई गाय से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में अनिल कुमार कुशवाहा को गंभीर चोटें आईं, जबकि ललित कुमार को भी चोट लगी है।

घटना की सूचना मिलने पर बिवार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद एंबुलेंस बुलाने के लिए कई बार फोन करने का प्रयास किया गया, लेकिन एंबुलेंस का नंबर नहीं लग सका।

इसके बाद पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।