A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :कलेक्ट्रेट सभागार में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना एवं रक्षाबंधन पर निःशुल्क बस यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में आज माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना’ के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा तथा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं एवं उनके एक सहयात्री को निःशुल्क बस यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया।

कार्यक्रम का आयोजन ‘महिलाओं का सम्मान-हमारी प्राथमिकता’ एवं ‘बराबरी से ही बनेगा बेहतर कल’ के संकल्प के साथ महिला समानता दिवस के अवसर पर किया गया।

Related Articles

योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त को प्रातः 06:00 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों तथा उनके साथ एक सहयात्री को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुविधा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए संचालित की जा रही ये योजनाएं उनके आवागमन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने में सहायक होंगी।

इस अवसर पर नगरपालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष श्री कुलदीप निषाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राकेश कुमार, नगर अध्यक्ष भाजपा श्री अंकित गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर डिपो श्री राम प्रताप साहू, डिपो प्रभारी श्री निरंजन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. जी.के. द्विवेदी, समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब, हमीरपुर द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button