A2Z सभी खबर सभी जिले की

पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलें राजाधिराज बाबा बंकनाथ अटल दरबार

श्रावण माह के अंतिम सोमवार को निकली भव्य राजसी सवारी.. चलित झांकियां रही आकर्षण का केंद्र.. नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुप्तेश्वर कांच मंदिर, नरसिंह मंदिर होते हुए पहुंची पेड़ी घाट

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार। श्रावण माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर मनावर नगर के प्राचीन एवं प्रसिद्ध बंकनाथ अटल दरबार मंदिर परिसर से राजाधिराज बाबा बंकनाथ अटल दरबार की भव्य राजसी (शाही) सवारी लाव लश्कर के साथ ठाठ बाट से भक्तिमय वातावरण में भव्यता के साथ निकाली गई। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बाबा बंकनाथ अटल दरबार सुसज्जित शाही पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलें और भक्तों को दर्शन दिया। राजसी सवारी को लेकर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों में खासा उत्साह देखा गया। राजसी सवारी गार्ड ऑफ ऑनर के बाद बंकनाथ अटल दरबार मंदिर परिसर से जूनी मनावर, नाला प्रांगण, क्रांति चौपाटी, टावर चौराहा, अंबेडकर चौराहा, गांधी चौराहा एवं मालवी चौपाटी होते हुए गुप्तेश्वर कांच मंदिर पहुंची जहां बंक नाथ अटल दरबार का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती की गई। इसके पश्चात नरसिंह मंदिर, जूनी मनावर स्थित पेड़ीघाट पर भी आरती का आयोजन किया गया।

Related Articles

*भव्य स्वागत के बीच राजसी सवारी का नगर भ्रमण* राजसी सवारी के दौरान भगवान बाबा बंकनाथ अटल दरबार शाही पालकी में विराजमान रहे। सवारी में मुख्य आकर्षक प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित विशालकाय शिवाजी की प्रतिमा, अन्य चलित झांकियां, भजन मंडली, ढोल मंडली, डमरू मंडली, बैंड-बाजे, डीजे, बच्चों के कार्टून पात्र एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। सवारी का जगह जगह विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भगवान का स्वागत किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत मंच, बैनर एवं पोस्टर लगाए गए हैं। राजसी सवारी में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। सवारी के दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में नजर आया। जगह-जगह भगवान बाबा बंकनाथ अटल दरबार के दर्शन एवं स्वागत के लिए श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा अर्चना कर आरती की गई।

*नगर पालिका ने की व्यवस्थाएं, मार्गों पर विशेष साफ-सफाई* राजसी सवारी को लेकर नगर पालिका द्वारा भी व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सवारी मार्ग पर साफ-सफाई के साथ सड़क पर मौजूद गड्ढों को दुरुस्त करने तथा विद्युत प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया गया है। नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की गई हैं। तथा मार्गों से सवारी के गुजरने के बाद भी तत्परता से नपा कर्मियों द्वारा सड़कों की साफ सफाई की गई।

*रात्रि में मंदिर पहुंचकर की गई महाआरती* गुप्तेश्वर कांच मंदिर नरसिंह मंदिर एवं पेड़ीघाट पर आरती के पश्चात राजसी सवारी पुनः नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रात्रि में बंकनाथ अटल दरबार मंदिर परिसर पहुंची बाबा बंकनाथ अटल दरबार की विधिवत महाआरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। नगर पालिका, प्रशासन एवं पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजक समिति ने ने नगरवासियों तथा क्षेत्र के श्रद्धालुओं, सामाजिक राजनीतिक धार्मिक सांस्कृतिक संगठनों, शासन प्रशासन का आभार माना।

Show More
Back to top button