A2Z सभी खबर सभी जिले की

मथवाड़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देने की अनूठी पहल की गई

दीपक शर्मा की रिपोर्ट

सोंडवा:- आलीराजपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम मथवाड़ में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे 10 होमस्टे निर्माण कार्य का संभाग समन्वयक इंदौर श्री अमित शाह जी एवं जिला समन्वयक श्री दीपक जगताप द्वारा अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया।

Related Articles

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र एवं समिति सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से ग्राम में 10 होमस्टे का निर्माण किया जा रहा है। इन होमस्टे का निर्माण हरितिका एवं अवंतिका स्वयंसेवी संस्थाओं के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

इन होमस्टे के माध्यम से ग्राम मथवाड़ में आने वाले पर्यटकों को प्रकृति की गोद में ग्रामीण जीवन, स्थानीय संस्कृति एवं प्राकृतिक परिवेश का अनूठा अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही पर्यटकों के ठहरने की सुविधा विकसित होने से स्थानीय ग्रामीण परिवारों के लिए आय एवं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र एवं समिति सदस्यों द्वारा होमस्टे निर्माण की अवधारणा एवं ग्राम की आवश्यकताओं के समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

संभाग समन्वयक श्री अमित शाह जी ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी समिति सदस्यों को प्रेरित किया कि सामूहिक सहभागिता से इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए मथवाड़ को ग्रामीण पर्यटन के आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री दीपक जगताप, विकासखंड समन्वयक श्री नगरिया सस्तीय, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री शैलेंद्र, समिति सदस्य एवं नवांकुर संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रकृति से जुड़ाव | ग्रामीण पर्यटन | स्थानीय रोजगार | आत्मनिर्भर ग्राम

 

Show More
Back to top button