रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। आगामी त्योहार बंकनाथ अटल दरबार मंदिर की शाही सवारी एवं ईद मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर थाना परिसर मनावर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने भाग लिया।
बैठक में अधिकारियों ने आगामी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रखने के निर्देश दिए गए।
शाही सवारी के दौरान गायक, डोला, विभिन्न नाट्य कलाकार एवं अखाड़े शामिल रहेंगे। वहीं अटल दरबार समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी। समिति अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष भी शाही सवारी पूर्व वर्षों की तरह निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाएगी।
शाही सवारी के मार्ग में आने वाले अवरुद्ध वाहनों को हटाने तथा बिजली, डिस्क लाइन के तारों को व्यवस्थित और दुरुस्त करने के संबंध में भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
शांति समिति की बैठक में एसडीएम प्रमोद गुर्जर, एसडीओपी ब्रजेश मालवीय, थाना प्रभारी राजेश यादव, नगर पालिका सीएमओ प्रमोद चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, विद्युत विभाग (MPEB) के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
प्रशासन ने सभी से आगामी धार्मिक आयोजनों में आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

