
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर, जिला धार। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जन शिक्षा केंद्र मनावर में संकुल स्तरीय अगस्त माह के शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 8वीं तक अध्यापन कराने वाले शिक्षकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का अवलोकन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) धार के प्राचार्य मनोज शुक्ला एवं व्याख्याता कमल सिंह ठाकुर तथा ठाकुर लाल मालवीय ने किया। प्राचार्य मनोज शुक्ला ने शिक्षकों को शैक्षिक संवाद के महत्व से अवगत कराते हुए कक्षा में बच्चों से बेहतर जुड़ाव, फुल लर्निंग के माध्यम से शिक्षण तथा प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को निखारने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
व्याख्याता कमल सिंह ठाकुर ने उमंग हेल्थ प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों को स्वाभाविक रूप से समझने तथा बच्चों के साथ व्यक्तिगत एवं सहज जुड़ाव बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी।
बीआरसी किशोर बागेश्वर ने कहा कि शिक्षक शैक्षिक संवाद के बाद अपने-अपने विद्यालयों में किए गए सकारात्मक परिवर्तनों एवं नवाचारों की जानकारी आगामी माह के शैक्षिक संवाद में अवश्य साझा करें।
इस अवसर पर सहजकर्ता सुरेश पाटीदार, सह-सहजकर्ता महेंद्र अचाले, अतुल श्रीवास्तव तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से निरंकारी जी ने भी शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन जनशिक्षक प्रकाश वर्मा ने किया।

