मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायतहमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायत
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेचन्दौली

नौगढ़ के भैसौड़ा में मनरेगा का ‘कागजी’ खेल: मौके पर नदारद मजदूर, मस्टररोल में धड़ल्ले से दर्ज हो रही फर्जी हाजिरी

नौगढ़ के भैसौड़ा में मनरेगा का ‘कागजी’ खेल: मौके पर नदारद मजदूर, मस्टररोल में धड़ल्ले से दर्ज हो रही फर्जी हाजिरी
WhatsApp Facebook
ग्राम पंचायत भैसौडा़
ग्राम पंचायत भैसौड़ा विकास खण्ड नौगढ़ जिला चंदौली

विकास खण्ड नौगढ़ की ग्राम पंचायत भैसौड़ा में मनरेगा योजना में चल रहे बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। जमीनी हकीकत और सरकारी कागजों के बीच भारी अंतर सामने आया है, जहां कार्यस्थल पर एक भी मजदूर मौजूद नहीं है, लेकिन मस्टररोल में फर्जी हाजिरी दर्ज की जा रही है।
ताजा मामला और मस्टररोल संख्या:
ग्राम पंचायत भैसौड़ा के वरवताड़ में ‘पुलिया से देउरा बर्डर तक पटरी निर्माण’ (कार्य आईडी: 3171009036/RC/YD/958486255823757323) का कार्य कागजों में चल रहा है। इस कार्य के लिए मस्टररोल संख्या 4468, 4469, 4470, 4471, 4472 और 4473 जारी किए गए हैं। मौके पर की गई पड़ताल में यह बात सामने आई है कि कार्यस्थल पर सन्नाटा पसरा है और एक भी श्रमिक काम करता नजर नहीं आ रहा है, इसके बावजूद मस्टररोल में उपस्थिति दर्ज की जा रही है।
खंड विकास अधिकारी का बयान:
इस गंभीर मामले पर जब खंड विकास अधिकारी (BDO) राकेश सिंह से बातचीत की गई, तो उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा:
“मामला संज्ञान में आया है। मौके की जांच कराकर यदि मस्टररोल में फर्जी हाजिरी या किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकारी धन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी