*सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड: परिजनों की सहमति से हुआ*
*अंतिम संस्कार, पुलिस कार्रवाई पर जताया संतोष*
*लेकिन कुछ नेता क्षणिक*लोकप्रियता पाने के लिए*ऊलजलूल बयान बाजी कर रहे हैं पुलिस प्रशासन इन पर ध्यान दें*
प्रतापगढ़। सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड में परिजनों की सहमति के बाद कल सौरभ का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पीड़ित परिवार की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं और पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से उन्हें भरोसा है।
पीड़ित परिवार के इस स्पष्ट बयान के बावजूद कुछ लोग क्षणिक लोकप्रियता हासिल करने के लिए सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे संवेदनशील मामले में जातिवादी राजनीति करना किसी भी स्तर पर उचित नहीं है।

चाहे कोई समाजवादी पार्टी से जुड़ा हो, भाजपा से, बहुजन समाज पार्टी से या किसी अन्य राजनीतिक दल से—राजनीति अपनी जगह है, लेकिन कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द सर्वोपरि होना चाहिए। चुनाव और राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, मगर किसी दुखद घटना को जातिवाद की राजनीति का माध्यम बनाना उचित नहीं।
पुलिस प्रशासन को भड़काऊ और माहौल बिगाड़ने वाली बयानबाजी पर संज्ञान लेकर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

