मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रोज जाम से कराह रहा पंडरिया शहर, अव्यवस्थित पार्किंग और प्रशासनिक उदासीनता बनी बड़ी वजह

रोज जाम से कराह रहा पंडरिया शहर, अव्यवस्थित पार्किंग और प्रशासनिक उदासीनता बनी बड़ी वजह
WhatsApp Facebook

पंडरिया। नगर का सबसे व्यस्त व्यावसायिक मार्ग गांधी चौक से हरिनाला तक इन दिनों रोजाना भीषण जाम का गवाह बन रहा है। सुबह, दोपहर और शाम के व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। हालात ऐसे हो जाते हैं कि कुछ सौ मीटर की दूरी तय करने में भी लोगों को कई मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।
इस मार्ग पर दो बैंक, बड़े किराना प्रतिष्ठान, इलेक्ट्रिक, कपड़ा और ज्वेलर्स सहित कई प्रमुख व्यावसायिक संस्थान संचालित हैं। इन प्रतिष्ठानों में आने वाले अनेक ग्राहक अपने वाहन सड़क किनारे मनमाने ढंग से खड़े कर देते हैं। अव्यवस्थित पार्किंग के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है, जिससे यातायात बाधित होता है और थोड़ी-सी वाहन संख्या बढ़ते ही पूरा मार्ग जाम में तब्दील हो जाता है।
स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब इसी मार्ग से भारी वाहन भी गुजरते हैं। संकरी सड़क, सड़क किनारे खड़े वाहन और लगातार बढ़ती आवाजाही के कारण कई बार एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक न तो नियमित यातायात पुलिस की तैनाती की गई है और न ही सड़क किनारे अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई हुई है। लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन समय रहते ठोस यातायात प्रबंधन लागू करता, तो रोजाना बनने वाली यह स्थिति काफी हद तक नियंत्रित की जा सकती थी।
नगरवासियों ने मांग की है कि गांधी चौक से हरिनाला मार्ग पर नियमित ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाए, सड़क किनारे पार्किंग के लिए अलग स्थान चिन्हित किए जाएं, अतिक्रमण हटाया जाए तथा भारी वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित किया जाए। उनका कहना है कि केवल औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना अब समय की आवश्यकता है।
यदि समय रहते प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई, तो बढ़ती वाहन संख्या के बीच यह जाम आने वाले दिनों में और भी गंभीर रूप ले सकता है, जिसका खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ेगा।