मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

25 हजार रुपये के ईनामी अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

25 हजार रुपये के ईनामी अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता मिली। जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल और 25 हजार रुपये के इनामी शंभू यादव उर्फ अजय यादव को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में जिला आसूचना इकाई और महिला थाना की पुलिस शामिल थी।

गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के धरसिवा थाना क्षेत्र स्थित मुंगाडीह-शिल्तरा इलाके में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी शंभू यादव उर्फ अजय यादव, परसबिगहा थाना क्षेत्र के गोछिया गांव का निवासी है और स्वर्गीय श्रीराम यादव उर्फ रामाशीष यादव का पुत्र है। शंभू यादव महिला थाना कांड संख्या 35/19, दिनांक 30 जून 2019 का नामजद अभियुक्त था। उसके विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट, तोड़फोड़, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने वादी के घर में छत के रास्ते प्रवेश कर गाली-गलौज, मारपीट, लूटपाट और महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया था।

उल्लेखनीय है कि इसी मामले में 25-25 हजार रुपये के दो अन्य इनामी अपराधियों, पप्पू साव (11 मई 2026 को गिरफ्तार) और शिवदहिन ठाकुर (8 मार्च 2026 को गिरफ्तार) को भी पहले ही पकड़ा जा चुका है। अभियान में महिला थाना की थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक सुरुची शर्मा, तकनीकी शाखा प्रभारी विकास कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक धनंजय कुमार, श्रीराम साह, अमित कुमार, बंटी कुमार, महिला पुलिसकर्मी कोमल कुमारी और चालक मिंटू कुमार शामिल रहे। जहानाबाद पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।