
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर । विकासखंड मौदहा के ग्राम भैसता में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने जबरन जमीन पर घेराव कर रास्ते को प्रभावित कर दिया है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार हरिजन बस्ती से आम तालाब तक करीब 10 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप है। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजेश को दी, जिसके बाद प्रधान ने मौके की स्थिति का जायजा कराया।
ग्राम प्रधान ने तत्काल मामले की सूचना लेखपाल मुनीश को देते हुए जमीन की जांच कराकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर रास्ते को सुचारु कराने और सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगाई है।

