A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती- कप्तानगंज में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

बस्ती- कप्तानगंज में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
कप्तानगंज , बस्ती। थाना क्षेत्र के बस्ती-लखनऊ मार्ग पर शनिवार सुबह ग्राम ककुआ रावत के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार विजय अग्रहरी निवासी तेलियाडीह के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि स्कूटी सवार मेहताब के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वहीं मोहम्मद शहनवाज और मोहम्मद सुहैल को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज चौकी प्रभारी अनिल तिवारी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज भेजवाया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विजय अग्रहरी और मेहताब की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसे पुलिस ने जल्द ही सामान्य कर दिया।

Show More
Back to top button