A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :विद्यालयों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 9 दुकानदारों पर ₹45 हजार का चालान

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर विद्यालयों के आसपास तंबाकू और सिगरेट बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने 21 दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमें 9 दुकानदार नियमों का उल्लंघन करते मिले।

Related Articles

वरिष्ठ निरीक्षक शशि पाल सिंह ने बताया कि कई दुकानों पर आवश्यक घोषणाएं नहीं लगी थीं और एमआरपी से अधिक कीमत पर सामान बेचा जा रहा था। इस पर सभी 9 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹5-5 हजार के चालान किए गए।

प्रशासन ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्कूल और कॉलेजों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Back to top button