
पांच नफर एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार
#कप्तानगंज,#बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे पांच गैर जमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अकलाखोर गांव निवासी संदीप चौधरी पुत्र दिनेश चौधरी,कटरा बुजुर्ग निवासी चंद्रिका पुत्र मेहीलाल,मैनहियां निवासी हसनैन खान पुत्र हवलदार तथा बैदोलिया निवासी संजय पुत्र जगदीश यादव,जगदीश यादव पुत्र ठाकुर प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना कर दिया गया है।फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी दुबौला विवेकानंद तिवारी,उप निरीक्षक इस्लाम खान,हेड कांस्टेबल सतवंत शाही, दिनेश कुमार तथा कांस्टेबल कुंदन मौर्य शामिल रहे।थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने पुलिस टीम को बधाई दी है। सुजीत यादव कप्तानगंज ।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
