A2Z सभी खबर सभी जिले की

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, चार सिलेंडर जब्त

12   मार्च, 2026

डिंडौरी  कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार आज 12 मार्च 2026 को वार्ड क्रमांक 1 मेन रोड डिंडोरी स्थित मारवाड़ी भोजनालय में खाद्य विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया। जाँच कार्रवाई सहायक आपूर्ति अधिकारी शमीम खान तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी  आकाश तुरकर द्वारा की गई।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रतिष्ठान के संचालक अजय कुमार बघेल द्वारा घरेलू उपयोग के लाल रंग के 4 एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक रूप से उपयोग किया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर मौके से चारों सिलेंडर जब्त कर लिए गए।

जब्त सिलेंडरों को आगे की कार्रवाई हेतु Dindori Indane Gas Agency की सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही Liquefied Petroleum Gas (Regulation of Supply and Distribution) Order, 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध प्रकरण तैयार किया गया।

Related Articles

खाद्य विभाग ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में विभाग द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!