A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

वृत्त स्लीमनाबाद में आबकारी अमले द्वारा अवैध हाथ भट्ठी मदिरा के विरुद्ध हुई कार्यवाही

75 हज़ार से अधिक की हाथ भट्ठी मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त

🔳वृत्त स्लीमनाबाद में आबकारी अमले द्वारा अवैध हाथ भट्ठी मदिरा के विरुद्ध हुई कार्यवाही

 

🔳75 हज़ार से अधिक की हाथ भट्ठी मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त

Related Articles

 

🔳आबकारी एक्ट के तहत 13 प्रकरण पंजीबद्ध

 

  • 🔳कटनी – अवैध मदिरा निर्माण,विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने के संबंध में समय-समय पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में कार्यवाहियों का सतत् सिलसिला जारी है।

 

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर वृत्त स्लीमनाबाद में बुधवार को आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त स्लीमनाबाद, कटनी क्रमांक 1 एवं 3 की संयुक्त टीम द्वारा वृत्त अंतर्गत ग्राम डोंगरिया, सिहुड़ी, भाटिया मोहल्ला तेवरी में दबिश दी गई ।

 

जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि दबिश के दौरान, 33 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं प्लास्टिक के गुमो में 705 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क एवं 34(1) च के तहत 13 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये| महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया ।

इस कार्यवाही में वृत्त स्लीमनाबाद के प्रभारी अतुल कुटार , आबकारी उपनिरीक्षक आंचल प्रजापति , केशव उइके एवं आबकारी आरक्षक राजेश गौंटिया, राम सिंह, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, अनुराग शर्मा का योगदान रहा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!