A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिजली विभाग ने 1.57 लाख रुपए का लगाया जुर्माना सात लोगो पर नाम जात किया गया एफआईआर कैमूर से रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट

1,57,496 रुपये का जुर्माना लगाया गया जूनियर इंजीनियर जेई परमेश्वर कुमार के द्वारा स्थानीय करमचट थाना में मामला दर्ज किया गया

बिजली विभाग ने 1.57 लाख रुपए का लगाया जुर्माना सात लोगो पर नाम जात किया गया एफआईआर

 

 

कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में बिजली मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है बिजली विभाग ने इन सभी पर कुल 1,57,496 रुपये का जुर्माना लगाया गया जूनियर इंजीनियर जेई परमेश्वर कुमार के द्वारा स्थानीय करमचट थाना में मामला दर्ज किया गया जेई परमेश्वर कुमार ने बताया कि जांच के दौरान ठकुरहट, सिसवार, शिवपुर, मझिगावा और तेनुआ गांव में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए मीटर बाईपास के मामला सामने आया है जहा ठकुरहट निवासी राजेश्वर शर्मा पर 9,456 रुपये और राम बचन सिंह पर 10,082 रुपये का जुर्माना लगाया गया है सिसवार गांव के शिवमुनि कुंवर पर 33,562 रुपये तथा प्रदीप कुमार सिंह पर 24,408 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है इसी तरह, शिवपुर की प्रभावती देवी पर 24,980 रुपये, मझिगावा के सुदर्शन सिंह पर 22,500 रुपये और तेनुआ की सावरा खातून पर 32,508 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन सभी पर कुल 1,57,496 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है जेई ने स्पष्ट किया कि सभी उपभोक्ता मीटर बाईपास कर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे थे, जिससे विभाग को राजस्व की क्षति हो रही थी करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सातों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!