
हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। रविवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसमे एक नवदम्पत्ति पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने और गांव के कुछ लोगों से अपनी जान को खतरा होने की बात कह रहे हैं और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है।वहीं दूसरे पक्ष की महिला द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने और घर में ताला डाल देने की तहरीर कोतवाली में दी है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि,लडकी अजमेर से गायब हुई थी और अजमेर में ही गुमशुदगी दर्ज है फिर भी अगर कोई कोतवाली आएगा तो कार्यवाही करेंगे लेकिन अभी तक कोई भी पक्ष कोतवाली नहीं आया है।