

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। इंदौर स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर भारत सरकार में रेलवे एवं जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री व्ही सोमन्ना से केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सौजन्य भेंट कर संसदीय क्षेत्र धार की रेल परियोजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर धार लोकसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण किए जाने तथा लंबित कार्यों को समयसीमा में पूर्ण किये जाने का आग्रह किया गया। मंत्री जी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को धार लोकसभा क्षेत्र की सभी रेल परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में अन्य रेल सुविधाओं के विस्तार एवं विकास को लेकर भी सार्थक चर्चा की गई। बताया जाता है कि धार जिले में रेल सेवा शीघ्र प्रारंभ होगी और वर्षों से संजोया गया क्षेत्रवासियों का सपना बहुत जल्द साकार होगा।