A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:बीजेपी प्रत्यासी अतुल सिंह परिहार की निर्विरोध जीत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा -ब्लॉक परिसर में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन बुधवार को प्रत्याशी व समर्थक चहल कदमी करते दिखे। पहले दिन दो नामंकन दाखिल होने के बाद भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन करने वाले कस्बा निवासी विवेक दुवेदी ने अपना पर्चा वापस लेते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता में भी हूँ l और मै पार्टी के निर्देशों के खिलाफ नही जा सकता हूँ l विवेक दुवेदी के पर्चा वापस लेने के बाद भाजपा प्रत्याशी अतुल सिंह परिहार अकेले प्रत्यशी होने के कारण चुनाव प्रभारी

तहसील के नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश ने अतुल सिंह परिहार को निर्विरोध प्रत्याशी घोषित कर दिया l निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा होने पर भाजपाई भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अतुल सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया l इस मौके पर भाजपा नेता किशन व्यास, रामदेव सिंह, लालाराम,विपिन पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, साधना सिंह,अनूप सिंह, मनोज धुरिया, आकाश त्रिपाठी, राघवेंद्र गौतम, सियाराम विश्वकर्मा, ओमप्रकाश सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!