A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पुलिस ने आरोपी अफान को न्यायलय में किया पेश, पीडिता का कराया मेडिकल परीक्षण

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया। शनिवार को अदालत में बयान कराए जाने की संभावना है। उधर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी को पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए में अदालत में बयान कराए।

गुरुवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी अफान खान को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया था। इसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सदर अस्पताल से रात में उसे कानपुर ले जाकर हैलेट में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए न्यायालय में बयान कराए। उधर पुलिस ने पीडिता का शुक्रवार को डॉक्टरी परिक्षण कराया। शनिवार को पुलिस अदालत में पीड़िता का बयान करा सकती है। पीड़िता के बयान के बाद हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी के पिता को पुलिस जेल भेज सकती है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!