A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

बढ़ रही ठंड के बीच थाना प्रभारी का सराहनीय पहल

गोड्डा जिला के हनवारा थाना के थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने कड़ाके की ठंड में मानवता का परिचय देते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों महिलाओं दिव्यांगों और अत्यंत कमजोर वर्ग के लोगों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया वही कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है ग्रामीणों ने बताया कि बढ़ती ठंड में कंबल मिलना उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है लोगों ने थाना प्रभारी ध्रुव कुमार की इस पहल की खुले दिल से सरहाना करते हुए पुलिस को ऐसा मानवीय रूप बहुत कम देखने को मिलता है थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या भी सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा आम जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है उन्होंने लोगों से ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने अलाव का सहारा लेने और जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने की अपील की है इस सामाजिक पहल से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और मजबूत हो गया हमारा थाना प्रभारी की इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में चारों ओर चर्चा हो रही है और लोग इसे एक सकारात्मक और प्रेरणादायक काम बता रहे हैं।

संवाददाता
ओंकार झा
गोड्डा झारखंड

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!