Uncategorizedअन्य खबरेनोहरराजस्थानहनुमानगढ़

भाजपा नेता काशीराम गोदारा के आवास पर पहुंचे अनेक गांवों के किसान।

काशीराम गोदारा ने सुनी किसानों की समस्या।।

http://नोहर,मोहरसिंह,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। आज दिनांक 21-12-2025 रविवार को भाजपा नेता काशीराम गोदारा के निवास पर क्षेत्र के अनेक गांवों के सैंकडो सैंकड़ों किसान पहुंचे। किसानों ने वहां पर उन्होंने अपने पानी के हकों को लेकर बात रखी और किसानों ने मांग की, कि उनके हक का पूरा पानी मिले और इस व्यवस्था को शीघ्र ही लागू किया जाए । किसानों ने कहा कि जो मोघे निर्धारित मानक से ज्यादा पानी ले रहे है, उससे टेल के किसानों का हक मर चुका हैं, इसलिए सबको मानक अनुरूप पानी मिले । भाजपा नेता काशीराम गोदारा ने सभी किसानों की बात सुनने के बाद कहा कि मेरा जीवन किसानों के समर्पित था है और समर्पित रहेगा, मेरे शरीर का एक एक खून का कतरा किसानों के हितों में संघर्षरत हैं। किसान नेता काशीराम गोदारा ने कहा कि टेल के किसानों को उनके हक का पानी मिलेगा यह निश्चित है । गोदारा ने कहा कि राज्य की भजनलाल सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के प्रति संकल्पित हैं। साथ ही कहा कि हमारे नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ किसानों के साथ खड़े है, सामाजिकता को ध्यान में रखते हुए किसी भी किसान का हक मरने नहीं दिया जाएगा । आवास पर पधारे सभी किसानों ने भाजपा नेता काशीराम गोदारा का आभार व्यक्त किया ।।। अखंड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की खास रिपोर्ट।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!