
खंडवा – जिले के पशु पालन विभाग द्वारा प्रशिक्षित गौ सेवकों ने उपसंचालक जी को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा। गौ सेवकों के जिला अध्यक्ष विनोद पटेल बताया है पिछले 22 सालो से पशु पालन विभाग के सभी कार्यों को करते आ रहे हैं जैसे टीकाकरण, प्राथमिक उपचार आदि सेवाएं देते आ रहा है। लेकिन सरकार ने गौ सेवकों के लिए अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है इनका कहना है कि पंचायत स्तर में नियुक्ति और मानदेय मिले। वर्तमान में मुख्यमंत्री जी के द्वारा दुग्ध समृद्धि अभियान योजना गौ सेवकों का सेवा लिया रहा है लेकिन गौ सेवकों का कहना है कि इस योजना में काम नहीं करना है। जब तक मानदेय नहीं मिलता तब तक विभाग का कोई काम करेगा। जिले के गौ सेवकों के अध्यक्ष ने उपसंचालक महोदय जी को माननीय मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा।