A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

रेलवे क्रॉसिंग का फाटक खुलवाए जाने को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर निगोही मार्ग पर रेलवे स्टेशन पर निर्माण थी ओवर ब्रिज का कार्य बंद किए जाने के बावजूद अब तक रेलवे फाटक ना खोले जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकट गुटके कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अति शीघ्र फाटक खुलवाए जाने की मांग की।
तिलहर निगोही मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज पर गाटर रखने के लिए चार माह पूर्व रेलवे फाटक को यह कहकर बंद किया गया था कि तीन माह में कार्य पूर्ण होने के बाद फाटक को पुनः आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा लेकिन हालात इसके बिलकुल विपरीत है ना तो निर्माण कार्य पूर्ण हुआ और ना ही फाटक खोला गया जिसके चलते क्षेत्र के हजारों लोगों को आता गांव में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में
रेलवे फाटक खोलने की मांग को लेकर एक सप्ताह पहले संगठन के द्वारा धरना देकर तहसीलदार दीपेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन 7 दिन बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकलना। इससे नाराज संगठन के युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग एकत्र हुए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि अधिकारियों अधिकारियों की लापरवाही के चलते रेलवे फाटक बंद होने से स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं प्रतिदिन तिलहर आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि रेलवे फाटक नहीं खुलना क्षेत्रीय लोगों के लिए विकराल समस्या बना हुआ है। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!