छत्तीसगढ़

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिरसा मुंडा चौंक रामनगर बलौदा में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया

 

बलौदा रामनगर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 जयंती शनिवार को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। समारोह का आरंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि वन परिक्षेत्र अधिकारी सुखदेव राठिया ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि। भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि जन-आस्था, जन-मानस और जन-भावनाओं के ‘भगवान’ हैं। संबोधन में आदिवासी नेता राजेंद्र कंवर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की उम्र में। अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देकर स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी। बिरसा मुंडा के संघर्ष और त्याग ने न सिर्फ आदिवासी समाज, बल्कि पूरे देश को नई दिशा दी। कार्यक्रम में राजेन्द्र कंवर, गंगोत्री कंवर जगमोहन पाटले, बिंझवार। कोट खटोला से कंवर, छोटू सोनवानी ,राजूराम खुंटे पंतोरा से कासम मरकाम, मोहन कुर्रे , पुरुषोत्तम कुर्रे। रवि अग्रवाल, गंगाराम जाटवर पार्षद दिलहरन दिवाकर , रामसिंह राजपूत, राजेश राज महिलांगे। मंच संचालन महेश कुमार मिरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जन शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!