A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला मुख्यालय पर “एकता पदयात्रा” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया

 

जिला मुख्यालय पर “एकता पदयात्रा” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर “एकता पदयात्रा” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा मल्टीपर्पज स्कूल से होते हुए कुम्हेर गेट तक निकाली गई, जिसमें पाँच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं, अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक शामिल हुए। रास्तेभर “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के जयघोष से शहर गूंज उठा। मंत्री रावत ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता की नींव रखी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। इस अवसर पर वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी, जिला कलक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!