A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।।लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती नगर में एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए हरि झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत की। जो पुलिस थाना प्रांगण से प्रारंभ होकर सेमल्दा रोड स्थित सांदीपनि स्कूल पर समापन हुआ। रन फॉर यूनिटी में सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि ने शामिल होकर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

Related Articles

इस अवसर पर एसडीएम गुर्जर ने कहा कि आज हम सब सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस भी मना रहे है । उन्होंने सभी से अपील की कि हम सभी एकजुट होकर देश के प्रति समर्पित रहे।

रन फॉर यूनिटी में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिला जनपद सदस्य गणेश जर्मन, पार्षद कैलाश राठौड़, अमित शर्मा, तहसीलदार विजय तलवारे, थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मन्नालाल ठाकुर, विकासखंड स्रोत समन्वयक किशोर बागेश्वर, बीएसी अशोक सोलंकी, सांदीपनि स्कूल के प्राचार्य सोहन शिंदे, जनशिक्षक प्रकाश वर्मा, राजा पाठक, हुकुम अगल्चा, राहुल सोनी, इंदरसिंह डावर, प्रकाश चौहान, महेंद्र अचाले आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!