A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:मौदहा में आनर किलिंग, प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। आनर किलिंग के चलते युवती के परिजनों ने युवक को बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया हालांकि युवती के चाचा को भी गंभीर चोंटें आईं हैं जिसका सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बुधवार शाम हमीरपुर जनपद आनर किलिंग की घटना से दहल गया। जिसमे युवती के परिजनों ने युवक खो कुल्हाड़ी, डण्डा सहित अन्य हथयारों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पडोसी जनपद बांदा के जसपुरा कस्बा निवासी रवि पुत्र कालीदीन मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परछछ निवासी सोनम(काल्पनिक नाम) नाम की युवती को लगभग एक माह पहले भगा ले गया था लेकिन किन्ही वजहों से सोनम अपने घर आ गई थी बताते चलें कि दो नवम्बर को सोनम की शादी होना थी जिसके चलते रवि एक बार फिर प्रेमिका सोनम से मिलने परछछ आ गया जिसके बाद सोनम के परिजनों ने चाचा पिंटू की अगुवाई में रवि को बांधकर लाठी डण्डा और कुल्हाड़ी से बेरहमी से पीट दिया जबकि सोनम के चाचा पिंटू को भी धारदार हथयार लगने से गहरे जख्म हुए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर रवि की मौत हो गई जबकि पिंटू का कस्बे के सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। जनपद में आनर किलिंग की यह घटना चर्चा का विषय वनी हुई है।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!