
नगरपालिका प्रशासन ने अभियान चला कर सड़क से हटाए अस्थाई अतिक्रमण
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
इस दौरान नपा ने दस किलोंप्लास्टिक कैरी बैग को जब्त किया गया
कामां- कामां कस्बे में दिल्ली बाईपास चौराहे से लेकर नगर पालिका कार्यालय भवन तक मुख्य रास्ते पर हर पल लगते जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार दोपहर को नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक दर्जन से अधिक अस्थाई व स्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया।
नगर पालिका के ईओ नटवर बसवाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर को सफाई निरीक्षक शरीफ खान की मौजूदगी में व स्थानीय पुलिस के सहयोग से पालिका के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की टीम ने कार्यवाही करते हुए अस्थाई व स्थाई अतिक्रमणों को मुख्य सड़क से हटाया गया ! मौके से कुछ अतिक्रमण कार्यों का सामान को भी जब्त किया है। पालिका के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने कस्बे के बाईपास चौराहा, केपी ड्रेन, डीग रोड, पहाड़ी बस स्टैंड, पीएनबी बैंक, पंचायत समिति कार्यालय के सामने, गांधी पार्क सहित अन्य स्थानों पर सड़क के दोनों साइड से अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया इसके अलावा पालिका के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने 12 स्थानों से सड़क पर रखे हुए दुकानदारों के तख्त रेहड़ी को जब्त करते हुए अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूल किया साथ ही कार्रवाई के दौरान करीब 10 किलो पॉलीथिन कैरी बैग को जब्त किया गया। ईओ ने बताया कि अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ इसी प्रकार करवाई कस्बा में आगे भी की जाएंगी।