A2Z सभी खबर सभी जिले की

भभुआ विधान सभा क्षेत्र से अमरजीत सिंह ने ठोका ताल,सोमवार को करेंगे नामांकन।

उन्होंने कहा कि पहले के विधायक को जनता से मिलने के लिए नहीं मिलता है टाइम

भभुआ विधान सभा क्षेत्र से अमरजीत सिंह ने ठोका ताल,सोमवार को करेंगे नामांकन।

उन्होंने कहा कि पहले के विधायक को जनता से मिलने के लिए नहीं मिलता है टाइम

 

Related Articles

कैमूर-बिहार विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर जहां कई पार्टी के नेताओं के द्वारा नामांकन करने का कार्य जारी है वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी अमरजीत सिंह उर्फ मन्ना सिंह ने भभुआ विधान सभा क्षेत्र से 20 अक्टूबर,सोमवार को नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है अमरजीत सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया की भभुआ विधानसभा क्षेत्र में सरकार एवं जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के सौतेले व्यवहार के कारण केवल काग़ज़ों में विकास दिख रहा है। वहीं यहां के स्थानीय विधायक इतना व्यस्त है कि क्षेत्र के जनता से मिलने तक तक का समय नही है तो वे विकास क्या करेंगें आगे उन्होने कहा की आज भभुआ विधान-सभा कैमूर ज़िले के सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र मे से एक है परंतु आज भी इस क्षेत्र के लोग अपने विकास को लेकर तरस रहे है। हमारे साथ अपार जनसमर्थन है और इस चुनाव में जनता के साथ मिलकर दलबदलु नेताओ को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!