नोहरराजस्थानहनुमानगढ़

उपखंड प्रशासन के आदेश से गौरव पथ से हटाया अतिक्रमण।

व्यापारियों ने आदेश की पालना में अपने आप की सड़क पूरी खाली।।

Oplus_4
Oplus_4
Oplus_4
Oplus_4
Oplus_4

http://मोहरसिंह नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय से लेकर विद्युत विभाग कार्यालय तक बड़ी मात्रा में रखे पुराने टायरों को हटाकर लोगों ने अपने आप गौरव पथ को खाली कर दिया व गौरव पथ को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। अतिक्रमण हटाने के विषय में जानकारी देते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड नोहर के अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि उपखंड अधिकारी नोहर को लोगों द्वारा पेश की गई याचिका पर उपखंड अधिकारी द्वारा जारी आदेश की पालना में ये अतिक्रमण हटाया गया हैं। विनोद कुमार ने बताया कि उपखंड प्रशासन के आदेश की पालना में यह अतिक्रमण टायर व्यापारियों ने अपने आप हटाया है। टायर मंडी आवंटन करने के विषय में अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका नोहर बसंत सैनी ने बताया कि नगरपालिका नोहर आवासीय व्यवस्था के लिए स्थापित राजकीय संस्थान है । नई टायर मंडी , व्यापारिक संस्थान या उद्योग स्थापित करने के लिए राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड में आवेदन करना पड़ता हैं। मोहरसिंह,,अखंड भारत न्यूज।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!