A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी संचालित

अलीगढ़ न्यूज

सेवा पखवाड़ा-2025 में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन

“न्यू इंडिया @2047” थीम पर 2 अक्टूबर तक खुली रहेगी प्रदर्शनी

Related Articles

जनप्रतिनिधियों संग नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 द्वारा कलैक्ट्रेट परिसर स्थित अमृत महोत्सव पार्क में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व, न्यू इंडिया@2047 और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित 15 दिवसीय भव्य प्रदर्शनी लगी हुई है।
शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जी के बचपन से लेकर अब तक के जीवन संघर्षों व उपलब्धियों के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आकर्षक चित्रों व झाँकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। एडी सूचना संदीप कुमार ने प्रदर्शनी को प्रेरणादायी व ज्ञानवर्धक बताते हुए जन-जन तक पहुँचाने से आह्वान किया कि प्रदर्शनी आमजन के लिए प्रतिदिन 2 अक्टूबर  तक खुली रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!