

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान एवं गायत्री शक्तिपीठ मनावर के मार्गदर्शन में शक्तिपीठ पर सर्व पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर पितरों (पूर्वजो) की शांति, सद्गति के लिए मोक्ष प्रार्थना के साथ सामूहिक श्राद्ध तर्पण 21 सितम्बर रविवार अमावस्या को संपन्न कराया जाएगा।

शक्ति पीठ पर श्राद्ध तर्पण के साथ पिंडदान तथा पितरों के स्नेह प्राप्ति के निमित्त कार्यक्रम किया जाएगा। शक्तिपीठ द्वारा सामूहिक श्रद्धा दर्पण के लिए संपूर्ण नगर से महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया है। तर्पण में माताए बहने भी भागीदारी कर सकते हैं।
