

रजनी कुमारी चौहान की रिपोर्ट,,, अखंड भारत न्यूज़
धनबाद. निरसा थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल मुगमा क्षेत्र की चापापुर कोलियरी ओसीपी में बुधवार की सुबह कोयले के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जब दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को अवैध खनन करने वाले लोग इलाज के लिए ले गए जबकि दूसरा मलबे में दबा हुआ है। घटना को लेकर लोगो में काफ़ी आक्रोश है. मालूम हो की इसके पूर्व निरसा के कापासारा क्षेत्र में चाल धंसने से कई निर्दोषों की जान जा चुकी है.