A2Z सभी खबर सभी जिले की

*धनबाद के मेडिकल कॉलेज में फिर हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स, OPD समेत इमरजेंसी सेवाएं बंद*

 

मनोज कुमार चौहान की रिपोर्ट,, (अखंड भारत न्यूज़)

धनबाद :धनबाद जिले के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में आज शुक्रवार की सुबह डॉक्टर्स फिर से हड़ताल पर बैठ गये हैं. आज सुबह ओपीडी में चिकित्सकों के साथ मरीज के परिजनों ने धक्का-मुक्की की.

Related Articles

इसके बाद से ही ओपीडी समेत इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गयी है. अस्पताल में भर्ती और दूर-दराज से इलाज कराने आये मरीज और उनके परिजन परेशान हैं.

*हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स मरीज के परिजनों ने की थी हाथापायी*

मालूम हो कल गुरुवार की शाम मरीज के साथ आये परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर के साथ बहस के बाद हाथापायी की थी. इसके बाद नाराज डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से काम का बहिष्कार कर दिया था. डॉक्टरों ने कहा है कि जब तक उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलती, वे काम नहीं करेंगे. कल यहां मरीज के लिए एम्बुलेंस को लेकर बहस शुरू हुई थी और देखते ही देखते हाथापायी शुरू हो गयी, जिसके बाद अस्पताल में खूब हंगामा हु।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button