A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

श्रावण माह के तीसरे सोमवार शिवालयों में लगी भक्तों की कतार

 



“कावड़ यात्रीयो ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक”

रिपोर्टर:दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597


मनावर। (जिला धार) सावन के तीसरे सोमवार 28 जुलाई को मां नर्मदा से हजारों कावड़ यात्री अपनी कावड़ में जल भरकर मनावर नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई किलोमीटर पैदल चलकर देवादिदेव महादेव के दरबार में पहुंचे और भक्तिभाव से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह से शिवालयों में दर्शनार्थियों की अपार भीड़ देखी गई। स्थानीय बंकनाथ अटल दरबार, जागेश्वर महादेव, थानेश्वर महादेव, शनि मंदिर धार रोड़, मंगलादेवी महादेव, जूनी मनावर खेड़ापति हनुमान बाबा सा मंदिर स्थित महादेव, सदर बाजार कांच मंदिर स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर सहित नगर के शिवालयों में भक्तों ने पंचामृत, दुग्ध, दधि, शहद, अष्टगंध, चंदन, सुगंधित द्रव्य, मां गंगा जमुना रेवा कावेरी नर्मदा के पवित्र जल, शुद्ध जल से अभिषेक कर, पुष्प, भांग धतूरा, ऋतु फल, पुंगी फल अर्पित किए। पंच मेवा तथा मिष्ठान्न का भोग लगाया।

पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, उदयराजसिंह दरबार (गोलू दादा) के नेतृत्व में मां नर्मदा तट सेमल्दा से लुन्हेरा सड़क तक विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। वहां पहुंचकर मनोकामनेश्वर महादेव का रुद्र जलाभिषेक किया गया। कावड़ यात्रियों का जगह जगह भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

आज माँ हरसिद्धि कावड़ यात्रा का आयोजन जनपद पंचायत अध्यक्ष रूखमा रवि मुवेल के नेतृत्व किया गया है। कावड़ यात्रा गंगा कुण्ड गांगली से करोंदिया तक गई।। जहां बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा का सुबह प्रस्थान हुआ। कावड़ यात्रियों के लिए फलाहार की व्यवस्था आयोजक समिति तथा धर्मालुजनों द्वारा की गई है। जलाभिषेक पश्चात सायंकाल भंडारे का आयोजन किया गया।

Related Articles
Back to top button
error: Content is protected !!