ज्येष्ठ माह के पंचम बड़े मंगल पर पूरे जनपद में जगह-जगह हनुमान भक्तों ने सुन्दर कांड पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया इसी क्रम में ग्राम भैरमपुर तहसील रामनगर बाराबंकी में आदेश मिश्र की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पूरी सब्जी बुदिया का प्रसाद वितरण किया गया इस भंडारे में जिला के कई राजनीतिक दिग्गज नेता उपस्थिति दर्ज कर प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में उपस्थित विकास मिश्र , अगम, हरिओम, मनोज गुप्ता , सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में आए हुए लोगों का स्वागत सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया और भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया