उत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुलिस पर अभद्रता का आरोप धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

शाहजहांपुर। वाहन चेकिंग के दौरान यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर कांग्रेसी राजघाट चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। चौक कोतवाल के समझाने पर रात करीब दस बजे कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान यातायात बाधित रहा।
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शोभित मिश्रा स्कूटी से जा रहे थे। आरोप है कि राजघाट चौकी के पास एक दरोगा ने वाहन चेकिंग के नाम पर रोककर उनसे अभद्रता की। थोड़ी देर में जानकारी होने पर कांग्रेसी एकत्र हो गए। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना और युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!