A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

हादसे में नोएडा के रहने वाले चंदन उम्र 32

  1. *आगरा थाना एत्मादपुर–**नोएडा एक्सप्रेसवे पर अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत–* थाना एत्मादपुर क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार देर रात नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया हादसे में दूल्हे के भाई समय पांच लोगों की मौत हो गई। पाचों लोग दिल्ली से देवरिया में शादी समारोह में जा रहे थे। पुलिस ने सब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों के परिजनों मौके पर पहुंचे। एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से बारात देवरिया जा रही थी। बारात में शामिल एक अर्टिगा कार में 8 लोग सवार थे। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। नोएडा एक्सप्रेस पर रात को कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बारात में शामिल अन्य लोगों की गाड़ियां आ रही थी। उन्होंने हादसे के बाद अपनी गाड़ियां रोकी। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि चार गंभीर रूप से घायल थे। घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां पर एक और घायल ने दम तोड़ दिया।

    हादसे में नोएडा के रहने वाले चंदन उम्र 32 वर्ष, स्वदेश उम्र 28 वर्ष, बिहार के रहने वाले संजीव शर्मा पटना के रहने वाले गौतम और पटना के रहने वाले प्रवीण की मौत हो गई। जबकि नोएडा के रहने वाले राहुल यादव गाजियाबाद के रहने वाले अजय कुमार और नोएडा के रहने वाले कुलदीप गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के तिगड़ी निवासी संतोष की शादी थी अर्टिगा कार में दूल्हे का छोटा भाई गौतम भी था। हादसे में उसकी मौत हो गई। कार में शराब की बोतल भी मिली है। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार में चालक को झपकी लगने के चलते कार अनियंत्रित हो गई होगी। जिसके चलते हादसा हुआ परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। हादसे के बाद शादी कैंसिल हो गई है। पुलिस के अनुसार सभी इब्राइंद्री एंट्री का काम करते थे। मृतक गौतम दूल्हे संतोष का भाई है। मृतक प्रवीण पटना के प्रहलादपुर का रिश्तेदार है। वही संजय शर्मा पड़ोसी है।नोएडा यूसुफपुर चक साबेरी का रहने वाले संतोष की बारात देवरिया जा रही थी। बताया गया कि कार का टायर फटने से हादसा हुआ है। राहुल यादव नामक घायल को छुट्टी दे दी गई है। चंदन और सुदेश गौतम के दोस्त हैं। कार सुदेश की थी और वही खुद ड्राइव कर रहा था। हादसे के बाद शादी कैंसिल कर दी गई है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!