A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

अकोला :- महायुति सरकार द्वारा चुनावी घोषणापत्र में किए गए
किसान कर्जमाफी के वादे को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अकोला में शिवसेना उद्धव बाळा साहेब ठाकरे गुट ने जोरदार प्रदर्शन किया। आग उगलती धूप की परवाह न करते हुए, पार्टी के उपनेता विधायक नितिन देशमुख के नेतृत्व में हजारों किसान करीब 400 ट्रैक्टरों के विशाल काफिले के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। शिवसेना पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों के नारों से अकोला शहर गूंज उठा। किसानों को कर्जमाफी और कर्जमुक्ति दिलाने के लिए यह ट्रैक्टर मोर्चा निकाला गया। तपती धूप में भी किसान ‘किसानों की कर्जमाफी होनी ही चाहिए’ के नारे लगाते रहे। मोर्चे का नेतृत्व कर रहे विधायक नितिन देशमुख ने कहा कि महायुति सरकार ने सत्ता में आने पर घोषणापत्र में किसानों से कर्जमाफी का वादा किया था। सरकार बने चार महीने बीत गए, लेकिन अब तक इस वादे पर कोई अमल नहीं हुआ है। सरकार को उसका वादा याद दिलाने और किसानों को कर्जमुक्त करने के लिए यह आंदोलन किया गया है। यह आंदोलन सांसद अरविंद सावंत के निर्देश पर आयोजित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!