A2Z सभी खबर सभी जिले कीआगरइन्दौरउज्जैनकृषिमध्यप्रदेश

एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़े प्रत्येक प्रदेशवासी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया आह्वान

उज्जैन। (रघुवीर सिंह पंवार ) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में प्रदेशवासियों से जुड़ने का आह्वान किया है। इस अभियान की पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर है और इसके तहत प्रदेश में लगभग साढ़े 5 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे। यह अभियान 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच सभी जिलों में चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने एक टीवी संदेश में कहा कि उन्हें खुशी है कि इंदौर जिले ने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जबकि भोपाल 20 लाख पौधे लगाएगा। 6 जुलाई को एक दिन में 12 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे प्रयासों से ही पर्यावरण की सुरक्षा होगी और वानिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। अपने परिजनों, विशेषकर माताओं के साथ पौधारोपण करें और सेल्फी लें। यदि माता जीवित नहीं हैं, तो उनके चित्र के साथ पौधा लगाकर सेल्फी ली जा सकती है। यह सेल्फी अभियान की निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड की जा सकती है, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधारोपण के लिए शासन द्वारा बताए गए स्थानों पर ही पौधे लगाएं, और सरकार उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेगी। इस अभियान के प्रति सरकार गंभीर है और इसे निरंतर चलाया जाएगा।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!