A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस

10 वें योग दिवस पर लोगों ने समझा योग का महत्व, योगा कर शरीर को निरोग बनाने का लिया संकल्प

कांठ नगर के रामलीला मैदान में आरएसएस के योग कार्यक्रम में योगासन करते नगर व क्षेत्र के लोग और आरएसएस कार्यकर्ता।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)

तहसील कांठ क्षेत्र में विश्व योग दिवस पर जगह जगह योग कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिनमें लोगों ने शरीर को निरोग रखने के लिए योगासन किए और योग के महत्व को समझा। योग प्रशिक्षकों और योग गुरुओं ने कहा कि आयुर्वेद में योग का बहुत बड़ा महत्व है, प्रत्येक व्यक्ति को प्रति दिन प्रातः को योग अवश्य ही करना चाहिए।

आइए..! विश्व योग दिवस पर देखते हैं वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज की कांठ क्षेत्र से विशेष फोटो कवरेज 👇

कांठ के तहसील परिसर में विश्व योग दिवस के कार्यक्रम में मौजूद उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार आंनद कुमार नायक, नायब तहसीलदार पीयूष कुमार व अन्य अधिकारी और कर्मचारी।
तहसील बार एसोसिएशन के योग कार्यक्रम में योग करते अधिवक्ता गण।
नगर पंचायत कार्यालय कांठ में योग करते अधिकारी और कर्मचारी गण।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कांठ में विश्व योग दिवस पर योग करते शिक्षा उप निदेशक/डायट प्रचार्य डॉ. ओमप्रकाश गुप्त।
कांठ नगर की वैश्य धर्माशाला में योग क्रियाएं करती महिलाएं।
कांठ के सरकारी अस्पताल में योग करते स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी गण।
कांठ के प्राथमिक स्कूल-02 सलेमपुर  विकास खंड छजलैट में योगासन करते बच्चे।
कांठ थाने में योग करते पुलिस कर्मचारी गण।
कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज (एमडीआइसी) में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों को योग करते प्रशिक्षक।
उमरी कलां नगर पंचायत कार्यालय तहसील कांठ में योग करते अध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान अली एवं अन्य स्टाफ।

 

Related Articles

 

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!