
अलीगढ़ शहर को 3 सेक्टर और 11 जॉन में किया डिवाइड : एटीएम सिटी

अलीगढ़ एटीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने सेक्टर स्कीम लागू होने के संबंध में जानकारी दी उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में युवक की पीट पीट कर हत्या के बाद सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई जिसमे अलीगढ़ शहर को 3 सेक्टर और 11 जॉन में डिवाइड किया गया है । 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा 7 सीओ और 7 एसडीएम की तैनाती की गई है , एक कंपनी RAF और तीन कंपनी पीएसी के साथ स्थानीय फोर्स की तैनाती भी की ही यह भी बताया कि पुलिस के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है , चप्पे चप्पे पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है , सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए एक टीम का गठन भी किया गया . दोनों पक्ष के सभ्रांत व्यक्तियों के साथ वार्ता कर पूर्ण रूप से संतुष्ट किया गया है । शहर में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पूर्ण शांति बनी हुई है ।
