A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

आगजनी में कई घरों की गृहस्थी हुई खाक, हड़कम्प

आगजनी में कई घरों की गृहस्थी हुई खाक, हड़कम्प

आगजनी को लेकर मची अफरातफरी

लालगंज-प्रतापगढ़। अज्ञात कारणों से हुई आगजनी में सोमवार को दोपहर कई घरों में गृहस्थी जलकर खाक हो गयी। वहीं आगजनी में तीन बकरी भी जलकर मर गयी। लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधौर मठिहा गांव में सोमवार की दोपहर गांव के केदार सिंह के पुत्र फूलचन्द्र के छप्परनुमा घर में अचानक आग लग गयी। आगजनी देख चीखपुकार मच गयी। गांव के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे पर तेज हवा के झोके से आग अगल बगल के घर में फैल गयी। इसके चलते गांव के सुरेन्द्र सिंह के पुत्र राकेश सिंह, व सुदर्शन सिंह तथा सधुवाइन, रामआसरे के पुत्र विजय सिंह, स्वामी नाथ के पुत्र सदाशिव व चन्द्रभूषण के पुत्र संतोष सिंह तथा केदार सिंह के पुत्र नागेन्द्र सिंह के भी छप्परनुमा मकान धू धूकर जलने लगे। आगजनी में इन घरों में रखा गेहूं, चावल, बर्तन,चारपाई, कपड़े समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। राकेश सिंह के घर में आगजनी के चलते छप्पर में बंधी तीन बकरी भी जलकर मर गयी। करीब ढाई घण्टे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की दो टीमों ने आग पर काबू पाया।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!